फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार - चार घंटे के अंतर पर मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से चार - चार घंटे के अंतर पर मिलेगी बिजली
विज्ञापन

झांसी। महानगर में 20 से 25 जुलाई तक बिजली का संकट रहेगा। लोगों को 24 घंटे में सिर्फ 12 घंटे बिजली मिलेगी। दरअसल, शनिवार से हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर उच्च क्षमता के 40 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 63 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का काम होगा। ट्रांसफार्मर (परिवर्तक) अहमदाबाद से मंगाया गया है। इस काम को पूरा करने के लिए कानपुर से कर्मचारी आए हैं।
अभी हंसारी स्थित 132 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 40 एमवीए उच्च क्षमता के दो व 60 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर रखा है। इन ट्रांसफार्मरों से जेल चौराहा, रानीमहल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार खालसा, नंदनपुरा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, हंसारी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, भेल, बबीना व बरुआसागर सबस्टेशन को बिजली मिलती है। विभाग अब 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से गर्मियों में ओवर लोडिंग से बिजली गुल होने की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। यह काम 20 जुलाई की सुबह आठ बजे से शुरू होकर 25 जुलाई को खत्म होगा। इस अवधि में उक्त सभी सबस्टेशनों को चार- चार घंटे के अंतर पर बिजली दी जाएगी। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के काम को तय वक्त पर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं जाएगी बिजली
बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मेडिकल, गल्लामंडी, उन्नाव गेट पंचवटी व सूती मिल सबस्टेशन जुड़े हैं। इस अवधि में उक्त सबस्टेशनों को सामान्य दिनों की तरह ही बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें