फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रीलबाजों ने वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल बनाई रील, सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बेखौफ बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए इलाइट चौराहे के पास नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रील बनाई। इस दौरान न सिर्फ अपनी जान दांव पर लगा दी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल दिया। शनिवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी। अब पुलिस दोनों युवकों को तलाश रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो (अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता) में बिना हेलमेट लगाए एक बाइक में सवार दो युवक बेहद तेज रफ्तार में बाइक दौड़ते दिख रहे हैं। नगर निगम स्मार्ट पार्किंग के पास पहुंचते ही अचानक से अपनी लेन बदलकर दूसरी लेन में पहुंच जाता है, लेकिन रफ्तार कम नहीं करता। यहां से इलाइट चौराहा पहुंचता है। जबकि यहां ट्रैफिक समेत नवाबाद थाने की पुलिस तैनात रहती है। पुलिस की परवाह न करते हुए बाइक सवार दोनों युवक बगल में चलने वाले बाइक सवारों से गाली-गलौज करते हुए आयकर विभाग से होते हुए भाग जाते हैं। वहीं, सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह का कहना है कि वीडियो संज्ञान मेंं आया है। दोनों युवकों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें