कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को प्रवेश संबंधी निर्धारित लक्ष्य घटा दिया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय ने जनपद के नौ कस्तूरबा विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य कुल 99 कर दिया है, जो पहले करीब 180 था।
उल्लेखनीय है कि जनपद के समस्त आठ ब्लाकों में स्थित इन विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में अल्पसंख्यक वर्ग से मात्र 38 बालिकाओं ने ही प्रवेश लिया। ऐसी स्थिति में राज्य परियोजना कार्यालय ने नया निर्धारित लक्ष्य बीएसए कार्यालय को दिया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में अल्पसंख्यक वर्ग की 11- 11 छात्राओं को प्रवेश दिलाना है।
वहीं, एक जुलाई से प्रारंभ शिक्षा कार्य को लेकर सोमवार को बीएसए कार्यालय में आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डनों की बैठक हुई। बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक मालती गोस्वामी ने लक्ष्य को 20 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 14- 15 में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्राओं की ट्रैकिंग की जाए, ताकि ज्ञात हो सके कि उन्होेंने कक्षा नौ में किस विद्यालय में प्रवेश लिया है। यह सूचना 15 तक दी जाएगी। बैठक में टपरियन बबीना, बरुआसागर, बड़ागांव, सकरार, बंगरा, फारेस्ट विलेज रसोई स्थित विद्यालयों की वार्डनों ने शौचालय टैंक ों की मरम्मत, राशन व स्टेशनरी जल्द वितरण करने की मांग की। इस मौके पर माधुरी गुप्ता, सुनीता, दीपिका सेन, रजनी, अंजना गुप्ता, सुधा नरवरिया आदि मौजूद रहीं।