फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के अभाव में खुले में जाते हैं शौच

Tue, 30 Jun 2015 01:07 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार एवं कॉमनवेल्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला में वक्ताओं ने जल स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर मंथन किया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडी डीआरडीए/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह ने पानी के मुद्दे को सीधा पर्यावरण से जोड़ते हुए कहा कि जहां पानी नहीं होगा, वहां स्वच्छता की बात कैसे की जा सकती है। पीने के पानी को स्वच्छ करने के सरल और घरेलू उपाय के बारे में ग्रामीणों को बताना होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी केके सिंह ने जल और स्वच्छता के मुद्दे पर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास और संचालित योजनाओं की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। डेवलपमेंट आल्टरनेटिव्स के डा. एस एन पांडेय ने कहा कि आजादी के साठ वर्ष होने के बाद भी हमारे गांव में स्वच्छ पानी और शौचालय की स्थिति अभी भी बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में सुधार लाना है तो विभिन्न हितभागियों के द्वारा तकनीक तथा अन्य बिंदुओं को लेकर केंद्रित प्रयास किया जाना चाहिए। डा. पांडेय ने कहा कि सरकार और अन्य संगठनों के अथक प्रयास के बावजूद आज भी काफी परिवार खुले में शौच के लिए जाते हैं। जागरूकता लाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी संगठन, पंचायत प्रतिनिधि समेत डीडीएम नाबार्ड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें