फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: जिले में कोरोना के 90 फीसदी से अधिक मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
recovery rate increase
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके अलावा संक्रमितों की हालत में भी तेजी से सुधार आया है। इसी का नतीजा है कि जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 90 फीसदी से ऊपर निकल गया है। यानी कि महज दस फीसदी मरीजों में ही ये संक्रमण अभी सक्रिय है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज मिलते रहे और मई माह तक जिले में संक्रमितों की संख्या 42 तक ही सीमित थी। जून में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी रही। जून माह की समाप्ति तक सिर्फ 193 लोगों में ही इस महामारी की जकड़न पाई गई थी। वहीं, मौत का आंकड़ा 18 पर था। लेकिन, जुलाई में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस महामारी ने जिले में तेजी से अपने पैर फैलाए। जुलाई की समाप्ति तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,219 पर पहुंच गई थी और मौत का आंकड़ा 66 पर जा पहुंचा था। अगस्त माह में जिले में संक्रमितों की संख्या 4,468 पर पहुंच गई थी और मौत के आंकड़ों ने 99 का अंक छू लिया था। लेकिन, जिले में सितंबर माह में इस महामारी की रफ्तार बेकाबू रही। एक माह में 2,804 नए मरीज सामने आए और 56 संक्रमितों ने जान गंवाई। लेकिन, इस मामले में अक्तूबर राहत का संदेश लेकर आया था। पहले जहां कोरोना के रोजाना एक सैकड़ा के इर्दगिर्द नये मरीज मिल रहे थे, तो वहीं पिछले एक सप्ताह से ये संख्या पचास के आसपास अटकी हुई है। सोमवार को कोरोना के 4,072 नमूनों की जांच हुई और 56 नये मरीज सामने आए।
अब तक जिले में 7,503 लोगों को ये महामारी अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। इनमें से 5,843 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 939 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 90.39 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 563 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 85 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। इसके अलावा जिले में अब तक 158 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की जा रही है। क्योंकि, जितनी जल्द टेस्टिंग होगी और जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा, उतना ही संक्रमण का दायरा सिमटेगा। बेहतर होगा कि लोग आगे आकर टेस्टिंग कराएं। सर्विलांस टीमों का सहयोग करें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
इन क्षेत्रों में मिले नये मरीज
झांसी। सोमवार को कोराना वायरस के 56 नये मरीज सामने आए। ये मरीज चौधरयाना बड़ाबाजार, जीआरपी पुलिस लाइन, ऑफिसर कॉलोनी सतीश नगर, गांधी गंज मऊरानीपुर, प्रतापपुरा नगरा, पंचतंत्र पार्क के पास, कुंज बिहारी मंदिर के पास, बजरंग कॉलोनी, ग्राम पहलगुवां, पुरानी पसरठ, सीपरी बाजार, छनियापुरा, नई बस्ती, मातवाना बरुआसागर, पारीछा, गरौठा, राजगढ़, अस्ता, बरुआसागर, रमपुरा, मास्टर कॉलोनी, अंसल पाम कोर्ट, सिविल लाइन, गल्ला मंडी के पीछे, अंबाबाय, तिलक नगर भेल, आवास विकास, नैनागढ़, आदर्श नगर आदि क्षेत्रों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें