फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ तेज हुई जंग, एक दिन में रिकॉर्ड 1,708 नमूनों की हुई जांच

विज्ञापन
record corona test in jhansi
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जिले में जारी जंग की रफ्तार अब और तेज हो गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने जांच का दायरा एकाएक बढ़ा दिया है। रविवार को रिकॉर्ड 1,708 नमूनों की जांच की गई। घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की हो रही पड़ताल के काम को और तेज कर दिया गया है। इसके अलावा तमाम लोग भी झिझक तोड़कर जांच के लिए खुद आगे आ रहे हैँ।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तक 1,886 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है और इनमें से 59 लोगों की मौत भी हो चुकी है। तेजी से मरीज बढ़ने की वजह से शासन भी चिंतित है। शनिवार को मुख्य सचिव झांसी आए थे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस की रोकथाम के उपायों को जाना था। उन्हें बताया गया था कि जिले में रोजाना औसतन सात सौ नमूनों की जांच की जा रही है। मुख्य सचिव ने जांच की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने रोजाना दो हजार जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मुख्य सचिव के निर्देश देने के अगले ही दिन जिले में रिकॉर्ड 1,708 नमूनों की जांच की गई। 418 नमूने आरटी-पीसीआर, 22 ट्रूनेट तथा 1268 नमूने एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांचे गए। घर-घर जाकर मरीजों की पड़ताल की जा रही है और लक्षण सामने आने पर नमूना लिया जा रहा है।
लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है
यदि आप किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं या आपके शरीर में इस वायरस का कोई लक्षण है, तो तत्काल जांच कराएं। क्योंकि, इसमें लापरवाही आप पर और आपके अपनों पर भारी पड़ सकती है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही जीतेगी झांसी और हारेगा कोरोना।
विज्ञापन

948 दे चुके हैं कोरोना को मात
झांसी। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस महामारी की जकड़न से आजाद होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक 948 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें से 49 मरीजों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 879 एक्टिव केस बने हुए हैं। इनमें से 757 मरीज ऐसे हैं, जिनमें इस महामारी के लक्षण नहीं है।
झुंड में खड़े होने वालों की होगी जांच
झांसी। आने वाले दिनों में जिले में कोरोना की जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। यहां तक कि सड़कों, चौराहों पर झुंड में खड़े होने वाले लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे। आनाकानी करने वालों पर सख्ती भी होगी। इसके अलावा कुछ प्रमुख चौराहों पर शिविर लगाकर नमूने भी लिए जाएंगे। जिले में कोरोना की जांच की पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान में पंद्रह हजार एंटीजन किट मौजूद हैं।
कोरोना की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। प्रशासन के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। टीमें लगातार घर-घर जाकर पड़ताल में जुटी हुई हैं। जांच में सभी सहयोग करें। तमाम लोग अपना गलत ब्योरा स्वास्थ्य टीमों के पास दर्ज करा देते हैं। ऐसे में कांटेक्ट ट्रेसिंग में समस्या होती है। ऐसे लोगों से अब सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें