फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के मौके पर उबर रहा रियल स्टेट सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले कई सालों से मंदी की मार झेल रहा रियल स्टेट सेक्टर त्योहार के मौके अब धीरे-धीरे इससे उबर रहा है। एफडी की ब्याजदरों में भारी कटौती समेत दूसरी वजहों से लोग निवेश के लिए वापस रियल स्टेट को पसंद कर रहे हैं। इसके चलते हाल में झांसी के शहरी इलाकों की जमीन की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। कारोबारियों को नवरात्र से दीपावली तक इसके और रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की राजधानी समझी जाने वाली झांसी बसने के लिहाज से पंसददीदा जगह बनकर उभर रही है। इसको देखते हुए कई जाने-माने बिल्डर्स ग्रुप ने यहां अपनी आवासीय इकाइयां लांच कीं। देश के कुछ नामी गिरामी बिल्डर्स भी इनमें शामिल हैं हालांकि अभी भी यहां बड़े शहरों की तरह अपार्टमेंट कल्चर नहीं आ सका है। आशियाने की खातिर लोगों की पहली पसंद डेढ सौ-दो सौ वर्गमीटर तक का प्लाट ही अधिक पंसद आ रहा है।
शहरी सीमा के भीतर कुछ वर्ष पहले तक जेडीए अप्रूव्ड ऐसे प्लाट की कीमत 1500 रुपये से 2000 रुपये प्रतिवर्ग फीट थी। यह कीमत पिछले वर्ष तक एक हजार रुपये तक पहुंच गई लेकिन, अब कारोबारियों का कहना है कि कीमतें वापस तीन साल पहले की ओर पहुंच रही हैं। रियल स्टेट कारोबारियों का कहना है बैंकों में पैसा रखना लोगों को अब अधिक नहीं भा रहा। ऐसे में वह सुरक्षित निवेश के लिए वापस प्रॉपर्टी मार्केट की तरफ लौट रहे हैं। झांसी में अपार्टमेंट के बजाए डूपलेक्स एवं बंगलों को लेकर भी मध्यम वर्ग में दिचलस्पी देखने को मिल रही है। झांसी के पॉश इलाकों में भी बंगलों की कीमत 40 लाख के भीतर ही है जिसे एक वर्ग खासा पसंद कर रहा है।
विज्ञापन

रियल स्टेट सेक्टर में तेजी से सुधार हुआ है। बीच में जितना प्रापॅर्टी के दाम कम हुए थे वह अब वापस अपनी जगह पहुंच रहे हैं। लोग जमीन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। झांसी में ही कई सारी नई साइट्स तमाम जगहों पर शुरू हुई है।
विकास तिवारी, रियल स्टेट कारोबारी
कोविड का कुछ प्रभाव जरूर है लेकिन, पिछले साल के मुकाबले सुधार हो रहा है। महामारी का प्रकोप नहीं होता तब तक मार्केट काफी अच्छी हो जाती। लोग प्रापॅर्टी में निवेश करना पंसद कर रहे हैं। कुछ दिनों में हम लोग तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं।
प्रिंस, रायसवुड बिल्डर्स
मार्केट काफी उत्साह जनक है। जमीन का दाम फिर वापस अपनी जगह पहुंच रहा है हालांकि यहां पर लोग प्लॉट को अधिक तरजीह दे रहे हैं लेकिन, हमारे पास हर श्रेणी के ग्राहक आ रहे हैं। नवरात्र से लेकर धनतेरस के बीच बुकिंग काफी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन

हरचरन यादव, अशोक वैली
अनलॉक के बाद से काम धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। लोग प्रापर्टी में निवेश करना फिर से पसंद करने लगे हैं। इस वजह से दाम में इजाफा हो रहा है।
शैलेंद्र यादव, अशोक इंफ्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें