फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनुमति के बगैर प्रदर्शनी में सजी मिलीं रेडीमेड कपड़ों की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण, कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। मेला ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी में प्रशासनिक अनुमति के विरुद्ध रेडीमेड कपड़ों की दुकानें संचालित की जा रहीं हैं। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और रेडीमेड कपड़ों की बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उपजिलाधिकारी कार्यालय से सात जुलाई को प्रदर्शनी के लिए एक संशोधित अनुमति पत्र जारी किया गया था। इस अनुमति में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि प्रदर्शनी परिसर के भीतर किसी भी प्रकार के कपड़े या रेडीमेड वस्त्रों की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, प्रदर्शनी आयोजक ने प्रशासनिक अनुमति को दरकिनार करते हुए परिसर के अंदर रेडीमेड कपड़ों की दुकानें लगवा दीं, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी यदुवीर सिंह व नायब तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल तत्काल मेला ग्राउंड स्थित प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रदर्शनी परिसर के अंदर छह दुकानें रेडीमेड कपड़ों की लगी हुई पाई गईं। इस पर उप जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और नियमों का उल्लंघन करने पर आयोजक को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दुकानें नहीं हटाई गईं तो आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें