फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पॉस मशीन लॉक होने से ठप रहा खाद वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तक भटकते रहे किसान, मशीन ठीक होने पर आज से होगा वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। साधन सहकारी समिति दुगारा में पॉस मशीन लॉक होने से दो दिनों तक खाद का वितरण नहीं हो पाया। इस दरम्यान किसान समिति के चक्कर लगाते रहे। हालांकि, अब मशीन ठीक हो गई है, जिससे शनिवार से खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
साधन सहकारी समिति दुगारा में अस्थायी कर्मचारी द्वारा पॉस मशीन संचालित की जाती है। बताया गया कि कर्मचारी की लापरवाही से पांच बोरी खाद की फीडिंग के स्थान पर 50 बोरी खाद की एंट्री कर दी गई, जिससे पॉस मशीन लॉक हो गई और उसने काम करना बंद कर दिया। इस कारण खाद वितरण ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉस मशीन में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए समिति सचिव झांसी कार्यालय गए। इस दौरान खाद लेने पहुंचे किसान घंटों तक समिति परिसर में इंतजार करते रहे, लेकिन वितरण शुरू न होने पर मायूस होकर वापस लौट गए।
समिति सचिव काशीप्रसाद ने बताया कि पॉस मशीन को झांसी कार्यालय में ठीक करा लिया गया है। शनिवार से किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें