फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई का ताजिया इलाके में दोबारा बैरिकेडिंग लगाने पर भड़के लोग, हंगामा

विज्ञापन
राई के ताजिया पर मौहल्ला की गली सील करने पर हुए पुलिस से विवाद के समय माजूद भीड़।
विज्ञापन
राई का ताजिया इलाके में दोबारा बैरिकेडिंग लगाने पर भड़के लोग, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली क्षेत्र के राई का ताजिया इलाके में दो माह पहले एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद क्षेत्र के रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। इलाके में मरीज न निकलने के बाद
रविवार को रास्तों को फिर से बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया जाना लगा। इससे लोग भड़क गए। लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भांजकर खदेड़ा। वहीं, सीओ सिटी का कहना है कि पिछले दिनों अलीगोल में एक संक्रमित मरीज की मौत के बाद यहां सख्ती बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राई का ताजिया के पास लॉकडाउन में संक्रमित मरीज निकलने के बाद रास्तों को बंद कर बैरिकेडिंग लगा दी थी। दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी राई का ताजिया से अंदर जाने वाले रास्ते को नहीं खोला गया। रविवार को फिर से इस मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाने पर लोग भड़क गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजकर खदेड़ा। लोगों का कहना है कि मरीज नहीं निकल रहे हैं तो फिर सख्ती क्यों की जा रही है। लोगों ने कहा कि रास्ते बंद होने के कारण मजदूर वर्ग काफी परेशान हो रहा है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे है। वहां के आसपास के पांच सौ मीटर क्षेत्र को हॉटस्पॉट क्षेत्र में तब्दील किया जा रहा है। पिछले दिनों अलीगोल में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद यहां सख्ती बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

अफसरों से भी मिलकर बताई थी समस्या
दो दिन पहले इलाके के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर समस्या बताई थी। जहां सभी को आश्वासन मिला था। लेकिन, रविवार को सख्ती होेने पर लोग भड़क गए। लोगों ने बताया कि अफसरों ने उनकी समस्या पर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें