फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रध्वज के सम्मान में उमड़ पड़ी बाईसा की झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रध्वज के सम्मान में उमड़ पड़ी बाईसा की झांसी
विज्ञापन

झांसी। मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है, मेरा ईमान तिरंगा है... राष्ट्रीय ध्वज के प्रति हर राष्ट्रप्रेमी के दिल में यही जज्बात होेते हैं, जिन्हें जाहिर करने का मौका रविवार को अमर उजाला की तिरंगा यात्रा के जरिये मिला। यात्रा में मानो पूरा झांसी उमड़ पड़ा। लोगों के हाथों में तिरंगे थे और जुबां पर भारत माता की जय के उद्घोष। डीजे बैंडों से देश प्रेम के तराने गूंज रहे थे। वीरांगना की धरा पर राष्ट्रप्रेम के इस आयोजन का हिस्सा बनकर सभी उत्साहित थे और एकसाथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। अंत में सभी ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर रानी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
नुमाइश ग्राउंड से यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व एसएसपी दिनेश कुमार पी ने किया। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास व जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया व जय बुंदेलखंड व्यापार मंडी के अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में आगे बड़ी यात्रा में आगे रानी लक्ष्मीबाई व उनकी सिपहसलारों के स्वरूप घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। जबकि, बग्घी पर भारत माता, गुलाम गौस खां व अन्य महापुरुषों के स्वरूप थे। डीजे बैंडों से देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे। यात्रा में शामिल हर कोई राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आ रहा था। यात्रा इलाइट, जीवनशाह होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। पार्क में वीरांगना की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें