फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ में बढ़ा ‘श्रीराम’ का कद, अब कानपुर प्रांत प्रचारक का मिला जिम्मा

विज्ञापन
rastriya svayamsevak sangh
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में श्रीराम का कद और बढ़ गया है। अब तक कानपुर के सह प्रांत प्रचारक रहे श्रीराम को अब प्रांत प्रचारक बनाया गया है। बंगलूरू में हई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सम्मेलन के बाद यह बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

साल में दो बार मार्च और अक्तूबर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होता है। इसमें देश-विदेश से डेढ़ हजार से अधिक आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता शिरकत करते हैं। साथ ही 40 से अधिक विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि आते हैं। इस बार हुए सम्मेलन में शाखा संगम समेत बड़े कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने वृत्तांत बताया। शाखा विस्तार की योजना भी बनाई गई। साथ ही, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, प्रांत कार्यकर्ताओं के दायित्वों के परिवर्तन की घोषणा हुई। पिछले दो सालों से कानपुर के सह प्रांत प्रचारक रहे श्रीराम को अब प्रांत प्रचारक बना दिया गया है। इससे पहले वह गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रहे हैं। वहीं, कानपुर के प्रांत प्रचारक रहे संजय को इतिहास संकलन केंद्र लखनऊ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें