फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक अहिरवार और फेरनलाल समाजवादी पार्टी में शामिल

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिर? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा में दिग्गज रहे क्षेत्र के कई नेताओं ने रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

बसपा में लंबे समय तक बुंदेलखंड क्षेत्र के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे विधान परिषद के पूर्व सदस्य तिलक चंद्र अहिरवार ने समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ महरौनी के पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार व राठ के पूर्व विधायक अनिल अहिरवार ने भी सपा का दामन थाम लिया है। नेताओं के साथ कई पूर्व व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व दो हजार से अधिक कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। हालांकि, इसकी शुरुआत बीते साल दिसंबर माह में ही हो गई थी। तिलक चंद्र अहिरवार ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर इसका संदेश दे दिया था। लेकिन, रविवार को इसकी विधिवत घोषणा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें