फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की शरण में भाजपा के विधानसभा दावेदार

Mon, 04 Jul 2016 12:57 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत बनाने के प्रयास हो रहे हैं। वहीं, विधानसभा की उम्मीदवारी के लिए दावेदार रात दिन एक कर रहे हैं। भाजपा से दावेदारी कर रहे नेता आरएसएस की शरण में पहुंच गए हैं। वन विहार के कार्यक्रम में ऐसा ही देखने को मिला।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर सभी राजनैतिक दलों की नजर है। हर दल जनता में पैठ बढ़ाने में लगा है। यही नहीं, संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा राजनीतिक दलों में नेताओं की भी भागदौड़ आरंभ हो गई है। तमाम नेता सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं। वहीं, विधायक बनने का सपना पाले दावेदार टिकट की जुगत लगाने में लगे हैं। भाजपा से टिकट मांग रहे नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में पहुंच गए हैं। रविवार को सीतापाठ पर वन विहार कार्यक्रम आयोजित किया गया तो यहां नेताओं की भीड़ लग गई। जो संघ कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना रहा। टिकट के दावेदारों में उद्योगपति जेके सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज जैन गौना, रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे, हाकिम सिंह,  मन्नू कोरी आदि बताए जाते हैं। इन सभी नेताओं ने वन विहार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कई नेता तो तामझाम के साथ पहुंचे। दावेदारों को उम्मीद है कि यदि राष्ट्रीय स्वयं सेवक का आशीर्वाद प्राप्त हो गया टिकट पाना आसान हो जाएगा। टिकट के दावेदार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। जहां थोड़ी सी संभावना नजर आ रही है, वहां दावेदार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अन्य राजनैतिक दलों में भी टिकट को लेकर धमाचौकड़ी मची हुई है। बसपा में भी दावेदारों की संख्या कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें