फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुष्कर्म के अभियुक्त के रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने अभियुक्त के रिश्तेदार पर धमकाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति में की गई है। समिति ने पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

एरच थाने के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता बाल कल्याण समिति के दफ्तर पहुंंची। उसने बताया कि जिस अभियुक्त बृजेश ने उससे दुष्कर्म किया था वह अभी जेल में है लेकिन उसका रिश्तेदार धर्मेन्द्र उसे जान से मारने की धमकी देता है। पांच दिसंबर को उसके माता-पिता शादी में शामिल होने गए थे तभी धर्मेन्द्र ने दरवाजे पर डंडा मारकर उसे तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। छह दिसंबर को वह घर आया और मारपीट की। मां बचाने आई तो उन पर भी हमला किया। उसने एरच थाने में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि एसपी ग्रामीण को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें