फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
police in jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

झांसी। अलग - अलग स्थानों पर हुुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना में टीकमगढ़ के झिरियानाका धनवाहा निवासी लखन रायकवार (22) अपने भतीजे शिवकुमार (06) के साथ बम्हौरी में रहने वाली बहन के घर गए थे। शुक्रवार की शाम को वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी अगौरा तिगैला पर सरकारी बस ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए। यहां चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई दयाराम ने बताया कि लखन की साढ़े तीन साल की बेटी और तीन महीने का बेटा है। लखन और उसकी पत्नी दिल्ली में मजदूरी करते थे। वह 15 दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटे थे।
विज्ञापन

इधर, विगत 16 अक्तूबर को निवाड़ी के सेंदरी थाना क्षेत्र के बिजौर गांव निवासी सुनील यादव (40) पुत्र करण सिंह चिरगांव से अपने गांव अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। पहाड़ी के पास उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 18 अक्तूबर की शाम सुनील की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुनील की दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन

उधर, ग्वालियर मार्ग औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले शिवनारायण यादव (50) शनिवार की सुबह नौ बजे साइकिल से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। पॉलीटेक्निक चौकी के पास मोड़ पर एक ट्रक ने उनको टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। मौके पर लोगों भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची उनकी पत्नी सुनीता उनको ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले गई। चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसी तरह गुरसराय के सेहगुवां गांव निवासी विनोद (31) पुत्र हरनारायण बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उनको दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। एक अन्य घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभांवर के निकट इंजीनियरिंग कॉलेज पर हुई। शुक्रवार की शाम इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रहने वाले कर्मचारी रमेश परिहार बेटी सुभि (16) को बाइक पर बिठाकर दूध लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति से दौड़कर आई नील गाय ने उनको घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें