फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मोबाइल चलाने पर टोका तो पत्नी ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
woman socid cese - फोटो : demo
विज्ञापन
पति ने मोबाइल चलाने पर टोका तो पत्नी ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

झांसी। ललितपुर के बिरारी में रहने वाली महिला ने पति द्वारा मोबाइल के ज्यादा उपयोग किए जाने पर टोकाटाकी करने से नाराज होकर जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला शिक्षिका बनने के लिए कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

ललितपुर के बिरारी गांव निवासी राजेंद्र कुमार कुशवाहा की शादी महरौनी क्षेत्र के बूढ़ी सौजना निवासी गीता (25) के साथ छह साल पहले हुई थी। उनकी साढ़े तीन साल और पांच महीने की बेटियां हैं। राजेंद्र पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि गीता शिक्षिका बनने के लिए उसी कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। पति ने बताया कि गीता मोबाइल पर ज्यादा बातें करती थी। वह पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहते थे। इस बात को लेकर उन्होंने टोकाटाकी की। इससे गीता नाराज हो गई। शुक्रवार को दोनों ने साथ खाना खाया और सोने चले गए। रात 11 बजे पत्नी ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। वह गीता को ललितपुर के अस्पताल ले आए। वहां से चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पता लगा कि गीता ने जहर खाया है। शनिवार की सुबह पांच बजे गीता की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें