फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजना ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

विज्ञापन
पुणे में इंस्पेक्टर रंजना ने हासिल किया कांस्य पदक।
विज्ञापन
झांसी। शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश व देश के साथ पुलिस विभाग का मान बढ़ाने वाली महिला इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता ने पुणे में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

पुणे में आयोजित 13 वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ व सभी स्टेट की पुलिस ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिला इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता ने 50 मीटर प्रोन राइफल की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2015 में भूटान व 2016 में यूएसए में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह क्राइम ब्रांच मेें इंस्पेक्टर हैं। वर्ष 2014 में पुलिस की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बन चुकी हैं।
विज्ञापन

आग में जल गए थे पदक व अत्याधुनिक राइफल
पिछले साल 21 जून को कानपुर स्थित मकान में आग लग जाने के कारण पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद वह बेहद दुखी हो गई थीं। क्योंकि, मेहनत में कमाए गए मेडल, पदक व पांच अत्याधुनिक राइफल भी जलकर खाक हो गई थीं। इतने बड़े हादसे के बाद भी वह लक्ष्य से नहीं भटकीं और पुणे में बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें