उत्तर प्रदेश के झांसी ट्रांसफर होने के बाद आईपीएस मुनीराज ने चार्ज लेने से इनकार कर दिया है। इस समय मुनीराज मुरादाबाद की 23वीं बटालियन पीएसी में सेनानायक हैं। मुनीराज ने बेटे के बीमार होने का हवाला देते हुए चार्ज लेने से इनकार किया है। बता दें कि आईपीएस डीजीपी ऑफिस में लिखित भी दे चुके हैं।