फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के लिए संवारी जा रही रानी की झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री के लिए रानी की झांसी को सजाने-संवारने का काम तेजी पकड़े हुए है। खंडेराव गेट पर नए चौराहे का निर्माण किया जा रहा है। जबकि, सड़कों की दशा सुधारने का काम भी शुरू कर दिया गया है। खासतौर पर किले के इर्दगिर्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में पूरा अमला जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आएंगे। वे यहां किले के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे किले में भी जाएंगे और रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। पीएम के आगमन से पहले आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी झांसी आएंगे। वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। गांधी भवन से सटे किले की मैदान की सफाई कर समतल कर दिया गया है। किले की पहाड़ी की झाड़ियां भी साफ की जा रही है। किले के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे को चमकाया जा रहा है। किले के मैदान से सटे खंडेराव गेट पर नया चौराहा बनाया जा रहा है। सड़क की दशा सुधारने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मेडिकल से इलाइट होते हुए हंसराज स्कूल, इलाइट से जीवन शाह, जीवनशाह से किला तथा बीकेडी से हवाई पट्टी तक की सड़क पर नौ करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें