फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी जन्मोत्सव पर झिलमिलाएंगे छत्तीसगढ़ के दीप

विज्ञापन
रानी के जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ के दीप झांसी की धरा पर रोशनी बिखेरेंगे। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
रानी जन्मोत्सव पर झिलमिलाएंगे छत्तीसगढ़ के दीप
विज्ञापन

झांसी। रानी के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दीप झांसी की धरा पर अपनी रोशन बिखेरेंगे। मिट्टी के इन दीपकों की खासियत ये है कि एक बार तेल डालने पर इसकी बाती महीनों जलती रहती है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने आदित्य ने रानी के जन्मोत्सव के लिए खास दीपक छत्तीसगढ़ के कोंडा गांव से मंगाए हैं। छोटे - बड़े आकार के इन दीपों में एक बार में ढाई सौ ग्राम तक तेल भरा जा सकता है। इसके बाद ये महीनों जलते रहते हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि ये दीप रानी के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के दीपक अयोध्या में तब जलाए गए थे, जब भगवान राम वनवास पूरा कर वापस लौटे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि झांसी के कुम्हारों को भी इस तरह के दीप बनाने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, इसे लेकर अफसरों से चर्चा हुई है। ये दीप पूरे बुंदेलखंड में प्रसिद्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें