फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाथरस के रामेश्वर ने सोनीपत के रिंकू को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कस्बे में एक विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कुल 36 कुश्तियां हुईं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी गायक प्रणव सिंह कान्हा की मौजूदगी में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जमुना प्रसाद कुशवाहा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा और गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किया।
विज्ञापन

पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती हाथरस निवासी भारत केसरी पहलवान रामेश्वर यादव और सोनीपत के पहलवान रिंकू के बीच हुई। रामेश्वर यादव ने रिंकू पहलवान को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। पहली कुश्ती कुठौंदा के गोलू पहलवान और बबीना के अरविंद पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती में बबीना के समीर पहलवान ने गोरखपुर के सौरभ पहलवान को हराकर जीत हासिल की। निरहुआ ने कुश्ती को हमारी सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।
दंगल में महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूनम कानपुर और रूबी नेपाल के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए कई दांव आजमाए। अंत में रूबी नेपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूनम कानपुर को पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाल, राम नरेश तिवारी, कपिल मुदगिल, रमाकांत राजपूत, दिनेश राजपूत, दयाल गिरि, भरत राजपूत, राजा बुंदेला जौरा, जीतू राजपूत, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन अजय शुक्ला और दीप्ति परिहार ने किया।
00
सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां
भोजपुरी गायक प्रणव सिंह कान्हा ने भोजपुरी और बुंदेली गीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने ‘राम के बिना संसार नहीं चलेगा’ और ‘उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश’ जैसे गीत गाए। आकाशवाणी कलाकार इशाक खान ने भी बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति से जुड़े बुंदेली गीतों की प्रस्तुति दी। बुंदेली लोकगीत गायिका मुस्कान प्रजापति ने भी अपनी गायकी से दर्शकों की वाहवाही लूटी। ख्याति प्राप्त श्याम जादूगर ने अपने जादुई करतबों से लोगों को आश्चर्यचकित किया। इन सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने दंगल के रोमांच को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन

00
बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं...
चिरगांव के ग्राम करगुवां में पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्वागत किया गया। मोंठ में आयोजित दंगल के मंच पर निरहुआ ने अपने चर्चित गीत ‘बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों में जोश भर दिया। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिरियाघाट का पुल, डिफेंस कॉरिडोर और ओवरब्रिज जैसे कार्यों का जिक्र किया। दंगल के मंच पर गरौठा विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बुकलेट का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि निरहुआ सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से बुकलेट का विमोचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें