फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे बांस मंडप छाए, सियाजू को राम ब्याहन आए

विज्ञापन
ram barat in orchha - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
ओरछा। नगर की सालों पुरानी परंपरा के साथ रविवार को राजा राम सरकार की बरात निकाली गई। चारों ओर भगवान राम के जयकारों के बीच हर बराती झूमता नजर आया। राजसी वैभव, हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़ों, बैंडबाजों और धर्म पताका लिए राजा राम सरकार सिया जी से शादी करने के लिए बरात लेकर जनकपुर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर लोगों ने घर-घर मंगल कलश सजाकर दूल्हा बने राजा राम सरकार का तिलक किया। साथ ही पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को जिला कलेक्टर अक्षय सिंह और एसपी मुकेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस बल ने दूल्हा राजा राम सरकार को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद बरात नगर भ्रमण के लिए निकली। मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत शरण महाराज और पुरोहित वीरेंद्र कुमार विदुआ ने वैदिक विधि से पूजन कर दूल्हा राजा राम सरकार को उनके भाई लक्ष्मण सहित पालकी में विराजमान कराया। इसके बाद बारात हजारों राम भक्तों की भीड़ के साथ नजाई मोहल्ला, शास्त्री नगर, गणेश दरवाजा, झांसी रोड होती हुई रात 11 बजे मुख्य चौराहे पर स्थित जनक मंदिर पहुंची। जहां जनकपुरी के पुजारी हरीश दुबे ने राजा जनक के रूप में रामराजा सरकार की तिलक कर बारात की आगवानी की । बरात के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह महिला भक्तों द्वारा गाये जा रहे बुन्देली पारंपरिक विवाह गीतों को सुनकर श्रद्धालुओं ने श्रीराम विवाह का भरपूर आनंद लिया। बरात जनक मंदिर पहुंचने के बाद विवाह की सभी रस्में पूरी की गई । रात में देश के विख्यात रामलीला कलाकारों द्वारा मंदिर प्रांगण में धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया गया। इस दौरान बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों से प्राचीन परंपरा अनुसार कई कीर्तन मंडलियां ओरछा पहुंचीं। पूरी रात राम सभाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें