फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सा चैलेंजर्स ने बबीना बॉबर्स को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को रक्सा मैदान पर बबीना प्रीमियम लीग (बीपीएल) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच बबीना बॉंबर्स और रक्सा चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें रक्सा चैलेंजर्स ने बबीना बॉंबर्स को तीन विकेट से हरा दिया। आशीष यादव मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

नया सवेरा ट्रस्ट एवं आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर द्वारा शुरू किए गए बबीना प्रीमियर लीग का शुभारंभ पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने किया। रक्सा चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बबीना बॉंबर्स की पूरी टीम 15.4 ओवर में 83 रन बनकर ऑल आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक विजय गोरे ने 16 और अजय नरवरिया ने 11 रन बनाए। रक्सा चैलेंजर्स की ओर से सबसे अधिक आशीष यादव ने तीन विकेट लिए। अनिकेत प्रजापति ने दो विकेट हासिल किए। कृष्णा, प्रशांत व अजीत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्सा चैलेंजर्स की टीम ने 13.1 ओवर में सात विकेट खोकर 87 रन बना कर मैच में जीत दर्ज की। बबीना बॉबर्स की ओर से अजय, रवि भारती और विजय गोरे ने दो-दो विकेट लिए।
इस मौके पर आयोजक यशपाल सिंह यादव, आरपी निरंजन, ज्योति लोधी, तनवीर आलम, सुदेश पटेल, कैलाश नारायण, राहुल सक्सेना, अरविंद नागिल, वीरसिंह, रवि, जगभान सिंह आदि मौजूद रहे। विकास सिंह रिंटू ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें