दुबई से जारी किया वीडियो
दुबई से वीडियो अपलोड करने वाली राखी ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वह संबंधित युवक को जानती तक नहीं हैं। शो में चैनल की ओर से जो कहने के लिए कहा गया उन्होंने वही कहा था। राखी ने वीडियो में कहा कि वह संबंधित युवक को पहचानती तक नहीं हैं। कार्यक्रम में उनकी भूमिका केवल होस्ट की थी। राखी ने यह भी आरोप लगाया कि जेन जी और अपने विद्यार्थियों का समर्थन करने की वजह से उनके पुराने मामले को फिर से उठाया जा रहा है।
पत्नी से विवाद सुलझाने टीवी शो में पहुंचे थे लक्ष्मण
यह मामला वर्ष 2010 में प्रसारित टीवी कार्यक्रम ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के निवासी लक्ष्मण अहिरवार अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। लक्ष्मण की मां सावित्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत ने उनके बेटे के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कार्यक्रम में अपमानित किए जाने के बाद लक्ष्मण मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार ने इस घटना के लिए कार्यक्रम में कथित अपमान को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में राखी सावंत के बार-बार अदालत में हाजिर न होने की वजह से 16 अक्तूबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।