फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोगों को हुई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में नालों की सफाई की पोल बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने खोल दी। करीब पौन घंटा हुई बारिश के चलते महानगर के तमाम इलाकों में पानी भर गया। जलभराव का आलम यह था कि पानी लोगों के घुटनों को छू रहा था। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महानगर में बृहस्पतिवार दोपहर को तेज बारिश हुई। इसके बाद शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। नई बस्ती, पठौरिया, दतिया गेट बाहर, ईदगाह, फिल्टर रोड, सीपरी बाजार, नरिया बाजार, कच्चा पुल समेत तमाम इलाकों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते लोग हादसों के शिकार भी हुए। कच्चे पुल के नीचे भरे पानी में एक बाइक सवार फंस गया। इसके साथ ही पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी जताया। सीपरी बाजार रेलवे पुल के नीचे भी भीषण जलभराव से परेशानी हुई। इस दौरान लोग वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें