फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात, बदली से सुहावना हुआ मौसम

विज्ञापन
बारिश से सीपरी बाजार के पुल के नीचे भरा पानी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। महानगर में लगातार चौथे दिन झमाझम बारिश होने से वातावरण सुहावना हो गया। दिनभर बदली छाए रहने से वातावरण में ठंडक हो जाने से लोगों को उमस व गर्मी से भी राहत मिली। बारिश फसलों के लिए भी फायदेमंद रही।
विज्ञापन

झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसून कमजोर पड़ जाने के कारण लंबे समय से उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो रही थी। पिछले कुछ दिनों से मेघा मेहरबान हुए हैं। शुक्रवार को तड़के से लेकर दिनभर रुक-रुककर झमाझम बारिश होने से वातावरण सुहावना हो गया। दिनभर बदली छाई रहने और हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी कभी तेज तो कभी हल्की बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें