फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हुुई वोटों की बारिश

Wed, 02 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हुए द्वितीय चरण के मतदान में वोटों की बारिश हुई। चिरगांव व मोंठ ब्लॉकों में अस्सी फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन


मोंठ व चिरगांव ब्लॉक में मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान की शुरुआत हुई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी थी। विकासखंड चिरगांव में 63 ग्राम प्रधान व 775 ग्राम पंचायत सदस्य चुनने के लिए 1,08,416 मतदाताओं में से 84.5 प्रतिशत ने मतदान किया।

वहीं, मोंठ ब्लॉक के प्रधान के 67 व ग्राम पंचायत सदस्यों के 825 पदों के लिए 1,21,548 मतदाताओं में से 75.5 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। जिलाधिकारी अनुराग यादव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने अपनी टीम के साथ कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान चिरगांव व मोंठ ब्लॉक के अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। साथ ही पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें