विश्व नशा निषेध दिवस पर रोडवेज के डिपो परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निकाली गई जागर?
- फोटो : REPORTERS
झांसी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन करने से सामाजिक कुरीतियों को बढ़ावा मिलता है। सभी कर्मचारी नशा करने से बचें और उसका अवैध व्यापार भी न होने दें। डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें सभी कर्मचारियों ने नशा न करने का संकल्प लिया और कहा कि वह दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
मादक पदार्थों के सेवन व संबंधित अवैध परिवहन के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस बुधवार को डिपो में मनाया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि नशे के प्रयोग से शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं। सामाजिक क्षति के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। सभी कर्मचारी नशे के प्रयोग से बचकर रहें। गोष्ठी में सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जय सिंह सचान, सीनियर फोरमैन एसके जैन, मान सिंह, दौलत सिंह, राजेश कुमार, विजय नारायण, राजकुमार त्रिवेदी, मोहम्मद असलम मौजूद रहे।