फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसी सोसायटी चुनाव में 12267 ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे की ईसीसी सोसायटी चुनाव में बुधवार को 160096 कर्मचारियों में 12267 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए मंडल में 28 स्थानों पर बूथ बनाए गए थे। मतदान के लिए हर बूथ पर कर्मचारियों की कतार लगी रही। डीआरएम कार्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

ईसीसी सोसाइटी चुनाव के लिए बुधवार को सीनियर डीपीओ उल्लास कुमार के निर्देशन व डीपीओ जीपी मिश्रा की देखरेख में मतदान कराया गया। चुनाव के लिए झांसी में मतदान के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, डीजल शेड, एसी शेड, वर्कशाप, स्टोर, सीएंडडब्लू, रेलवे स्टेशन पर बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा ग्वालियर मेें दो, महोबा, धौर्रा, ललितपुर, बबीना, दतिया, तालबेहट, चिरगांव, उरई, जूही, डबरा, गोहद रोड, शिवपुरकलां, मुरैना, मऊरानीपुर, बांदा, चित्रकूट, घाटमपुर स्टेशन पर बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जोे शाम छह बजे तक चलता रहा। वोट डालने के लिए सभी बूथों पर कर्मचारियों की कतार लगी रही। साथ ही सभी बूथों के बाहर चुनाव लड़ने वाले संगठनों ने अपने पंडाल लगाए थे, जिससे चहलपहल मची रही। मतगणना 27 जून को सुबह नौ बजे से होगी।
मालूम हो कि, चुनाव से 19 प्रतिनिधियों (डेलीगेट) का पैनल चुना जाएगा। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की एक महिला कर्मचारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। इसलिए अब पैनल में 18 प्रत्याशी की बचे हैं। चुनाव में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ और संयुक्त मोर्चा (रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन, अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन) ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
विज्ञापन

मारपीट का आरोप
मुरैना रेलवे स्टेशन के पोलिंग बूथ पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के रमेश चंद्र खरे एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। इसी बीच एक कर्मचारी आया और उनसे झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में पीड़ित कर्मचारी ने मामले की लिखित शिकायत जीआरपी से की। मंडल संयोजक सीके चतुर्वेदी ने मामले की लिखित जानकारी डीआरएम को दी।
अधिकारी को उतारनी पड़ी टी-शर्ट
झांसी रेलवे स्टेशन के पोलिंग बूथ पर एक अधिकारी जो टी-शर्ट पहने थे। उस पर एक यूनियन का चुनाव चिह्न बना था। इसका विरोध उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया। बाद में अधिकारी को टी-शर्ट बदलना पड़ी।
विज्ञापन

दूसरे ने डाल दिया वोट
रेलवे स्टेशन पर गार्ड परमानंद अपना वोट डालने पहुंचे तो पता लगा कि उनकी जगह कोई दूसरा पहले ही वोट डाल गया है। उनको अपने अधिकार से वंचित करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें