झांसी। उत्तर मध्य रेलवे ने 1.205 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित कर रेल राजस्व में वृद्धि की है। रेलवे सोलर प्लांट स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही 12 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन कर 37 लाख राजस्व की बचत की है।
रेलवे ने डीआरएम कार्यालय में 220 किलोवाट, रेलवे चिकित्सालय में 55.44, इलेक्ट्रिक लोको शेड में 55.50 किलोवाट के साथ ही ग्वालियर में 35.2, डबरा में 24.96, मुरैना में 19.86, दतिया में 10.08, टीकमगढ़ में 24.96, खजुराहो में 43.90, छतरपुर में 49.92, सरकनपुर में 24.96 एवं बिरलानगर में 35.20 किलोवाट के सोलर प्लांटों की सहायता से बाहरी स्रोत से लिए जा रहे विद्युत ऊर्जा के खर्च को कम कर रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने 1205 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर 36.92 लाख रुपये राजस्व की बचत हुई। छोटे स्टेशनों पर भी सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जा रहे हैं जिससे रेलवे विद्युत की बाहरी खपत और अधिक कम कर सके।