फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री जी, हमारी मांगें पूरी करो

Thu, 25 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड वासियों को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के गुरुवार को आने वाले बजट से बहुत उम्मीदें हैं। वह चाहते हैं कि उनके क्षेत्र की रेल से जुड़ी समस्याओं का निदान हो, जिससे उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें। झांसी रेल मंडल के यात्रियों की दर्जन भर से अधिक ऐसी मांगें हैं, जो वर्षों से उठाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इन मांगों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड तो भेजा गया, लेकिन वह अब तक पूरी नहीं हुईं हैं। इस बजट से सभी को आशा है कि रेल मंत्री बुंदेलखंड वासियों की मांगों पर सुनवाई जरूर करेंगे। केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने भी रेल बजट में एक दर्जन से अधिक मांगें व सुझाव रेल मंत्री के पास भेजे हैं।

देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार झांसी से रोजाना डेढ़ सौ से अधिक अप और डाउन ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों के लिए जाती हैं, लेकिन असम समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इन क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बीच में कई ट्रेन बदलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो के लिए शताब्दी एक्सप्रेस शुरू किए जाने की योजना को भी अब तक अमल में नहीं लाया जा सका है। इसके अलावा झांसी में रेलवे बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाने, झांसी को वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप देने का कार्य प्रारंभ करने, सीपरी बाजार तांगा स्टैंड के पास (पुराने इंडियन आयल) रेलवे भूमि पर शापिंग कांपलेक्स का निर्माण, ललितपुर से सागर वाया मालथौन रेलमार्ग एवं झांसी से शिवपुरी रेल मार्ग का लंबित सर्वे पूरा कराने, झांसी से शिवपुरी के मध्य नई रेल लाइन, झांसी- मानिकपुर दोहरीकरण, कानपुर से झांसी के मध्य रिवर्स इंटरसिटी चलाने,  झांसी- ग्वालियर रेलवे क्रासिंग पर ब्रिज, झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफार्म, झांसी - बांदा सेक्शन के ग्यारह स्टेशनों की सिगनलिंग प्रणाली माडर्न इंटर लाकिंग किए जाने, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में स्पोर्ट्स कांपलेक्स, सीनियर इंस्टीट्यूट ग्राउंड को क्रिकेट के रणजी मैचों के लायक बनाए जाने, मंडल के सौ रेलवे फाटकों पर अंडर पास, रेलवे कालोनी के जीर्णोद्धार के लिए बजट आदि मांगें अधूरी पड़ी हुई हैं। ऐसे में इस बार के रेल बजट से लोगों ने इन क्षेत्रों के लिए नई ट्रेनें शुरू होने की उम्मीदें लगा रखीं हैं।

क्षेत्रीय सांसद की मांगें
केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने ललितपुर बीना सेक्शन रेल लाइन पर ग्राम धौर्रा में क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, ललितपुर-बीना सेक्शन रेल लाइन पर ग्राम अमुखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, ललितपुर-देवगढ़ रोड पर नेहरू नगर क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, झांसी-ग्वालियर रोड पर कानपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज व झांसी-ललितपुर रोड पर मानिकपुर रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी की तरह झांसी से मानिकपुर व झांसी से इटारसी इंटरसिटी (चेयरकार) चलाने का भी सुझाव दिया है।

इसी तरह झांसी-शिवपुरी व एट जक्शन से गुरसरांय, गरौठा होकर मऊरानीपुर तक नई रेल लाइन बिछाने, झांसी- लखनऊ इंटरसिटी को ललितपुर तक बढ़ाने व गाड़ी संख्या 12547/12548 आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झांसी तक चलाने, हबीबगंज से निजामुद्दीन के मध्य चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस का ललितपुर में ठहराव व कर्नाटक एक्सप्रेस तथा तमिलनाडु एक्सप्रेस का दिल्ली से झांसी तक का टिकट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें