फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी के साथ जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके के खातीबाबा निवासी रेलकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवरात समेत पौने दो लाख रुपये नकदी चुरा ली। वारदात के दौरान रेलकर्मी की पत्नी मायके गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे में सहायक लोको पायलट ज्ञानेंद्र रायकवार खातीबाबा, ट्यूवबेल नंबर दो के पास परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को ड्यूटी पर वह बाहर गए थे। शाम को लाइट चली जाने पर उनकी पत्नी भी घर में ताला बंद करके नगरा स्थित अपने मायके चलीं गईं। इसी दौरान घर में ताला पड़ा देख चोर आधी रात को पीछे के दरवाजे से भीतर घुस गए। भुक्तभोगी के मुताबिक आलमारी में पत्नी के जेवर रखे थे। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर पूरी ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पौने दो लाख रुपये की नकदी भी उसी आलमारी में रखी थी। चोरों इसे भी ले गए। सुबह उनकी पत्नी घर पहुंची तो पीछे का दरवाजा खुला देख उनको शक हुआ। जैसे ही वह भीतर पहुंची आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। पत्नी ने उन्हें चोरी की सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर के मुताबिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें