फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती को फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना रक्सा निवासी राकेश विश्वकर्मा खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन लड़कियों में मझली लड़की सोनम (19) पिछले दो साल से काफी बीमार चल रही थी। कई जगह उसका इलाज कराया गया लेकिन, वह ठीक नहीं हुई। इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी। मंगलवार को परिवार केसभी लोग खेत पर गए हुए थे। सोनम घर पर अकेले थी। इसी बीच उसने अंदर पंखे पर दुपट्टे से फंासी लगा ली।
शाम को जब सभी वापस लौटे तक सोनम का कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका से जब राकेश ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तब उसके होश उड़ गए। सोनम को फांसी के फंदे पर लटका देख घर में रोना-पीटना मच गया। तुरंत रक्सा पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें