फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे सुपर ज्वाइंट ने दस विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जेडीसीए द्वारा आयोजित डॉ. वृंदावन लाल वर्मा प्रतियोगिता में शनिवार को रेलवे सुपर ज्वाइंट और अधिवक्ता सीनियर संघ के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे सुपर ज्वाइंट ने दस विकेट से मैच जीता। शानदार प्रदर्शन करने पर अशफाक खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में सभी विकेट खोकर केवल 60 रन ही बनाए। रेलवे सुपर ज्वाइंट के खिलाड़ी अशफाक खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सुपर ज्वाइंट के बल्लेबाज शैलेंद्र मिश्रा के 45, मोहम्मद अली के नबाद 13 रनों के सहयोग से दस विकेट से मैच जीत लिया। मैच के दौरान परवेज खान और मोहम्मद शाहिद निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें