फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के बोझ तले दबे स्टेशन मास्टर लामबंद

Tue, 26 Sep 2017 01:21 AM IST
jhansi
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
काम के बढ़ते बोझ से परेशान स्टेशन मास्टरों ने सोमवार को एकत्रित होकर सीनियर डीओएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नौ से अधिक परेशानियों को गिनाया गया, जो सीधे संरक्षा से जुड़ीं थी। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में परिचालन विभाग में खाली चल रहे पदों को भरने की मांग की गईं, ताकि कर्मचारी तनाव रहित होकर काम कर सके। स्टेशनों पर अतिरिक्त प्रिंटर की व्यवस्था नहीं है। खराब होने पर सतर्कता आदेश बनाने तक में परेशानी हो जाती है। कर्मचारियों को नए पे कमीशन के हिसाब से अतिरिक्त काम का भत्ता शीघ्र दिया जाना चाहिए। संरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए छोटे स्टेशनों पर स्टेशन मास्टरों से टिकट न बंटवाए जाए। करारी स्टेशन पर वाणिज्य स्टाफ तैनात करने की मांग की गई। नेतृत्व आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव एएम तिवारी ने किया। इस मौके पर आरके शर्मा, आरके द्विवेदी, पीएस थाकड़, एसएस परिहार, राजेेंद्र अनुरागी, मनोज मिश्रा, एएस खरे मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें