फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज से रेलवे के सिगनल खराब

Sat, 22 Jul 2017 12:29 AM IST
amarujala
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली कड़कने (गाज) से झांसी और करारी स्टेशन के बीच अप और डाउन के सिगनल खराब होने से यातायात प्रभावित रहा। इससे अप ट्रैक को एक घंटे और डाउन ट्रैक दो घंटे चालू होने में लग गए। इससे छह सवारी ट्रेनें लेट हो गईं।
शुक्रवार को 12 बजे के करीब बारिश के दौरान बिजली कड़कने से झांसी-करारी सेक्शन के बीच पाल कॉलोनी के पास गेट क्रमांक 70 और 71 पर लगे सिगनल ब्लैंक (खराब) हो गए। दोनों ट्रैक के तीन-तीन सिगनल खराब हो गए। इससे अप और डाउन की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंचे एसएनटी कर्मचारियों ने सिगनलों को ठीक करने का काम शुरू किया। कर्मचारियों ने दूसरा सर्किट डालकर एक बजे अप ट्रैक और दो बजे डाउन ट्रैक के सिगनल चालू किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाज के कारण ग्वालियर से झांसी की तरफ आने वाली पंजाब मेल, एपी एसी स्पेशल एक्सप्रेस, निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस और झांसी से ग्वालियर की तरफ जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एपी एसी स्पेशल एक्सप्रेस, खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस लेट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें