फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक ठेकेदारों से लाइसेंस फीस नहीं लेगा रेलवे

विज्ञापन
railway
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग और तमाम स्टॉल चलाने वाले ठेकेदारों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन बंद रहने से तमाम व्यावसायिक ठेकेदारों को नुकसान हुआ है। अब रेलवे इन ठेकेदारों से 25 मार्च से लेकर 22 जून तक की लाइसेंस फीस नहीं वसूल करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद है। इस दौरान स्टेशन पर पार्किंग, भुगतान आधारित शौचालय, एसटीडी-पीसीओ, एटीएम और प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन चलाने वालों का काम बंद पड़ा हुआ है। पिछले दिनों रेलवे स्टॉल एसोसिएशन ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर लाइसेंस फीस को माफ करने की मांग की थी। इसे लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन किया गया। जिसके बाद बोर्ड ने तय किया कि उक्त ठेकेदारों से 25 मार्च से लेकर 22 जून तक की लाइसेंस फीस नहीं ली जाएगी। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक ने सभी रेल मंडलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर लाइसेंस फीस नहीं वसूलने के निर्देश दिए हैं। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश मिल गए हैं। लाइसेंस फीस को लेकर सूची तैयार की जा रही है। रेलवे से संबद्ध ठेकेदारों से लाइसेंस फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें