फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अधिकारी ने महिला कर्मी से की अभद्रता

Fri, 29 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिगनल (अनुरक्षण) कार्यालय में एक अधिकारी द्वारा महिला कर्मी से अभद्रता करने पर हंगामा हो गया। खबर लगने पर पहुंचे एक यूनियन के नेताओं के विरोध जताने पर अधिकारी ने भविष्य में सकारात्मक रवैया अपनाने का आश्वासन दिया।
 
बृहस्पतिवार को अपराह्न के समय चित्रा चौराहे के निकट स्टेशन मार्ग पर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिगनल (अनुरक्षण) कार्यालय में एक अधिकारी के पास एक यूनियन के दो नेता बैठे हुए थे। इसी बीच एक महिला कर्मी उनके पास पानी लेकर पहुंच गई। महिला कर्मी ने पानी के गिलास मेज पर रख दिए। इस पर अधिकारी नाराज हो गया और महिला से गिलास हाथों में देने को कहा। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि मना करने पर अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद यूनियन नेता चले गए। जब इस बात की खबर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नेताओं को लगी तो वह एकत्रित होकर कार्यालय पहुंच गए। इससे कार्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई। यूनियन नेताओं ने अधिकारी के इस व्यवहार का विरोध जताया। बाद में अधिकारी द्वारा भविष्य में कर्मचारियों के साथ सकारात्मक रवैया अपनाने का आश्वासन देने पर मामला शांत हो गया। विरोध करने वाले यूनियन नेताओं में मोहम्मद शकील, हुकुम सिंह चौहान, अजय दुबे, मनोज जाट, पी के स्याल , अतुल साहू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें