फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से जुड़े 74 कार्यों में देगा काम

विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी - फोटो : ????? ????????
विज्ञापन
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रवासियों और अन्य लोगों को 4.31 लाख मानव दिवस रोजगार अवसरों के लिए मनरेगा के तहत 74 कार्यों की पहचान की है। यह कार्य 862.23 लाख में पूरा कराया जाएगा। इसके लिए यूपी के 21, एमपी के चार और राजस्थान के एक जिले कोे चिह्नित किया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने सभी जोनल महाप्रबंधक के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने 20 जून को बड़े पैमाने पर रोजगार और ग्रामीण लोक निर्माण अभियान प्रारंभ किया है जिसका नाम गरीब कल्याण रोज़गार अभियान है, जो विनाशकारी कोविड.19 महामारी से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों को बड़ी संख्या में गांवों में आजीविका के अवसर प्रदान करेगी। मनरेगा के तहत प्रवासी श्रमिकों से लेवल क्रासिंग को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण, ट्रैक के किनारे नहर, नालों का विकास और सफाई, तटबंधों की मरम्मत और चौड़ीकरण, पौधरोपण जैसे कार्य करवाए जाएंगे। काम जल्दी शुरू होने की संभावना है और 69 कार्यों को इस योजना के तहत मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें