फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे नही ले रहा अंडर ब्रिज की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन वर्ष पहले करारी स्थित झांसी-ग्वालियर रेलमार्ग पर लोगों की सुविधा के लिए अंडर ब्रिज बनाया गया था। जिससे की लोगों को परेशानी का सामना नही करना पडे़। लेकिन अंडरब्रिज के अंदर हमेशा पानी भरा होने से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। कई बार शिकायतों के बाद भी रेलवे अंडर ब्रिज की सुध नहीं ले रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जरा सी बारिश होते ही अंडरब्रिज के हालत और भी बेकाबू हो जाते है। आलम यह है कि यहां से निकला लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश से पहले ही काफी पानी भरा रहत था। लेकिन अब काफी पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को अन्य स्थानों से निकलना पड़ रहा है। पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ब्रिज में सालों से पानी भरा हुआ है। बारिश में समस्य और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। कई बार शिकायतों के बाद भी रेल विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें