फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों के साथ आत्महत्या करने आई महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने आई महिला को यात्रियों की सतर्कता से बचा लिया गया। आरपीएफ ने महिला को पकड़ने के बाद उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन के सदस्य महिला के परिजनों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे एक महिला व अपनी दो बच्चियों के साथ प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी थी। उस वक्त उस प्लेटफार्म से गतिमान एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। वह रोए जा रही थी। प्लेटफार्म पर बैठे कुछ यात्री भांप गए कि महिला ट्रेन के आगे कूदने के प्रयास में है। इस बात की जानकारी उन्होंने आरपीएफ को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक राजकुमारी गुर्जर और अन्य महिला कर्मचारी मौके पर पहुंच गई। महिला को पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम कपूरी है। वह राठ के सईदपुर मोहल्ले की रहने वाली है। उसने बताया कि उसके पति धर्मेंद्र अहिरवार दिल्ली में काम करते हैं, लेकिन वह खर्च के लिए रुपये नहीं देते हैं। मायके और ससुराल वाले भी उसकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। पैसे न होने के कारण एक- एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। परेशान होकर बच्चियों के साथ आत्महत्या करने के लिए झांसी स्टेशन आई थी। महिला हेल्प लाइन नंबर 181 से संपर्क करने पर आईं प्रियंका तिवारी, पूजा गौतम व आरती आरपीएफ थाने पहुंच गईं। बाद में महिला को बच्चियों समेत उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें