फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में जनरल कोच लगाने पर सहमत नहीं कई राज्य, अभी स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी

Sat, 09 Jan 2021 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई राज्यों की सहमति न मिलने के कारण रेलवे बोर्ड नियमित ट्रेनों का संचालन करने पर अभी विचार नहीं कर रहा है। राज्यों का कहना है कि नियमित ट्रेनों में जनरल कोच लगेंगे और ऐसे में भीड़भाड़ बढ़ने पर कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ सकता है। यही कारण है कि जो ट्रेनें अप्रैल से चलने वाली हैं, वे भी स्पेशल ट्रेनों में शामिल हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने पिछले साल 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेलवे ने एक मई से अलग- अलग राज्यों की सहमति पर श्रमिक एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शुरू किया। इसके बाद 12 मई से सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है।

उम्मीद थी कि नए साल में नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जरूरतमंद यात्रियों को जनरल टिकट मिलने लगेंगे। मगर अभी कई राज्य ट्रेनों में जनरल कोच लगाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि रेलवे आने वाले महीनों में जो नई ट्रेनें चलाने जा रहा है, उनको भी स्पेशल बनाकर पूर्ण आरक्षित चलाया जाएगा। इस संबंध में डीआरएम संदीप माथुर ने बताया कि कई राज्य अभी ट्रेनों में जनरल कोच लगाने पर सहमत नहीं है। इस पर रेलवे बोर्ड ही अंतिम फैसला लेगा।
विज्ञापन


अप्रैल में चलेंगी ये ट्रेनें

गोरखपुर से सिकंदराबाद के बीच 02589/02590 गोरखपुर सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 अप्रैल से होगा। इसमें ट्रेन नंबर 02589 गोरखपुर जंक्शन से प्रत्येक बुधवार व 02590 सिकंदराबाद से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। इसी तरह गोरखपुर यशवंतपुर के बीच 05015/05016 गोरखपुर यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अप्रैल से होगा। इनमें गाड़ी नंबर 05015 गोरखपुर से प्रत्येक सोमवार व 05016 यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। साथ ही 02591 गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार व 02592 यशवंतपुर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें