फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल लदान से जून में रेलवे ने कमाए 40.78 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने जून माह में अब तक फ्लाई एश लदान में 13 रैको के जरिए 694 वैगनों में 48345 टन की लोडिंग तथा पेट्रोलियम में एचटीपीआर साइडिंग (रसूलपुर- गोगामऊ) 117 रैको के माध्यम से 5987 वैगन की लोडिंग कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे मंडल को 40.78 करोड़ रुपये राजस्व मिला है।
विज्ञापन

फ्लाई एश लदान में इसके पूर्व मंडल का सर्वाधिक रिकॉर्ड दिसंबर 2020 में पांच रैक था जो अब जून माह के नाम 13 रैक की लोडिंग का हो चुका है। इससे रेलवे को 2.11 करोड़ के राजस्व का फायदा हुआ। जबकि, एचटीपीआर साइडिंग (रसूलपुर गोगामऊ) से सर्वाधिक लोडिंग का रिकॉर्ड जून माह में 117 रैक का हो गया। इससे रेलवे को 38.67 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई। यह पिछले वर्ष समान अवधि में 35 प्रतिशत अधिक रहा। जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड- 19 के दौरान विषम परिस्थितियों में भी उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल माल लदान में लगातार वृद्धि कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें