फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का टिकट बनते ही आ जाता है एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का टिकट बनते ही आ जाता है एसएमएस
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ने अब ऑनलाइन टिकट की तरह ही अपने काउंटरों पर बनने वाले आरक्षित टिकटों की तुरंत जानकारी एसएमएस पर भेजनी शुरू कर दी है। एसएमएस पर ट्रेन नंबर, आरक्षण की स्थिति, तिथि और किराए की जानकारी मिल जाती है। इसके बाद यात्रा की तिथि तक हर अपडेट (परिवर्तन) जानकारी यात्री को मिलती रहती है।
विज्ञापन

अभी तक भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की साइट पर ऑनलाइन टिकट बनवाने पर ही यात्री को एसएमएस पर जानकारी मिलती थी, लेकिन अब रेलवे ने इस सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। जैसे ही अब आप रेलवे के आरक्षण काउंटर पर टिकट बनवाएंगे, फार्म में दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर पर टिकट बनने की जानकारी आ जाएगी। इसके बाद यात्रा की तिथि और ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले तक टिकट का हर अपडेट आपको एसएमएस से मिलता रहेगा। ट्रेन में अगर आपका टिकट चोरी हो जाए या अन्य कोई कारण है तो आप एसएमएस दिखाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा यदि ट्रेन तीन घंटे से अधिक की देरी से चल रही है तो उसकी भी जानकारी एसएमएस के जरिये मिल जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ये योजना शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को बहुत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें