फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की मांग घटने पर पारीछा थर्मल प्लांट में बंद की एक उत्पादन इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की मांग घटने पर बंद की एक उत्पादन इकाई
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश में बिजली की मांग घटने (थर्मल ब्रेकिंग) पर रविवार की रात पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 210 मेगावाट की इकाई को बंद कर दिया गया। वर्तमान में प्लांट की छह में से तीन इकाइयों से 670 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 110 मेगावाट की दो, 210 मेगावाट की दो व 250 मेगावाट की दो इकाइयां हैं। इनमें 110 मेगावाट की नंबर एक इकाई मेंटेनेंस के कारण बंद चल रही है। जबकि, 250 मेगावाट की नंबर पांच इकाई जनरेटर खराब होने से पिछले छह महीने से बंद है। मौसम में ठंडक होने से बिजली की डिमांड (मांग) कम चल रही है, इस कारण स्टेट लोड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के आदेश पर पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 210 मेगावाट की नंबर दो इकाई को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पारीछा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक ज्ञानप्रकाश वर्मा ने बताया कि स्टेट लोड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के आदेश पर इकाई को बंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें