फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए समय के हिसाब से पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी

विज्ञापन
railway
विज्ञापन
झांसी। रेलवे पैसेंजर ट्रेनों को नई समय सारिणी से चलाने की तैयारी में है। विभाग अब नए टाइम टेबिल से पैसेंजर ट्रेनों को चलाएगा। संचालन के समय स्टॉपेज भी कम रहेंगे। यह पूरी कवायद भीड़ से बचने के लिए की जा रही है। रेलवे जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेनों का संचालन बंद है। हालांकि स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, लेकिन उसका लाभ पूरी तरह यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। पैसेंजर ट्रेनें न चलने से सबसे ज्यादा समस्या कम दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को हो रही है। झांसी से भी करीब 9 पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों के लिए संचालन होता है। झांसी से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बांदा व इटारसी के लिए प्रत्येक भारी तादाद में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में पैसेंजर न चलने से भारी परेशानी हो रही है। बताया गया है कि टाइम टेबिल बदलकर इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। साथ ही स्टॉपेज भी कम किए जाएंगे। इन सभी पैसेेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर संचालित किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने भी झांसी से संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनों की जानकारी मांगी है। जल्द ही नए तरीके से पैसेंजर का संचालन होगा।
विज्ञापन

ये हैं पैसेंजर ट्रेनें
ट्रेन नंबर 51831/51832 झांसी-आगरा पैसेंजर
51815/51816 झांसी-आगरा पैसेंजर
51805/51806 झांसी-मानिकपुर पैसेंजर
51827/51828 झांसी-इटारसी पैसेंजर
51803/51804 झांसी कानपुर पैसेंजर
51817/51818 झांसी-खजुराहो पैसेंजर
51813/51814 झांसी-लखनऊ पैसेंजर
54159/54160 झांसी-प्रयागराज पैसेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें