फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल की 80 लाख से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे अस्पताल में जल्द ही 80 लाख रुपये के बजट से काम होंगे। इसमें चिकित्सकों के चैंबर, वार्डों की खिड़कियां, शौचालय व फर्श पर नए टाइल्स लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इस काम को लेकर बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने लिए 200 से अधिक पलंग हैं। ओपीडी के लिए प्रतिदिन तीन सौ से चार सौ मरीज आते हैं। अस्पताल से वर्तमान में मंडल के कार्यरत 22 हजार कर्मचारी, 25 हजार पेंशनर्स और उनके परिजन जुड़े हैं। अस्पताल 50 साल से अधिक पुराना हो चुका है। इस कारण कई जगह फर्श उखड़ गया है, शौचालयों की हालत ठीक नहीं है, कई खिड़कियों के कांच टूटे हैं और चिकित्सकों के चैंबर भी पुरानी संरचना के बने हैं। अस्पताल में अब बदलाव के काम होने जा रहे हैं। इसमें चिकित्सकों के चैंबर, खिड़कियां, शौचालय व फर्श में टाइल्स लगाकर चकाचक होंगे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी से अस्पताल में बदलाव के काम शुरू हो जाएंगे।
तेजी से लग रही लिफ्ट
रेलवे अस्पताल में पुरानी इमरजेंसी के निकट लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। संबंधित कंपनी के कर्मचारी तेजी से यह काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि अप्रैल तक मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें