फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में सभी मरीजो को मिलेगा खाना और नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों अब भोजन और नाश्ता मिलेगा। इसके लिए 44,900 रुपये मूल वेतन होना आवश्यक है। पेंशनर व उनके परिजनों को भी यह सुविधा मिलेगी। अभी सिर्फ ऑन ड्यूटी दुर्घटना में घायल रेल कर्मियों को यह सुविधा मिलती है। यह सहमति नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ आयोजित स्थायी वार्ता तंत्र (उत्तर मध्य रेल प्रशासन) की बैठक में बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल सचिव वीजी गौतम ने पत्रकारों को बताया कि बुकिंग कर्मचारियों (जनरल टिकट बांटने वाले) को 15 मिनट भोजन अवकाश मिलने पर भी सहमति बन गई है। अभी आठ घंटे में उनको भोजन अवकाश नहीं मिलता है। रेलवे अस्पताल में अभी एक रेडियोग्राफर है, जो अकेला एक्सरे करता है। एक रेडियोग्राफर से अधिकतम 30 एक्सरे कराए जाने चाहिए, लेकिन औसतन 70 एक्सरे तक कराए जा रहे हैं। इस समस्या पर अस्पताल में एक और रेडियोग्राफर की तैनाती होगी। अल्ट्रासाउंड कराने पर कर्मचारियों को अब अनुबंधित प्राइवेट अस्पतालों में कोई पैसा नहीं देना होगा। मंडल के सभी टीटीई रेस्ट हाउस वातानुकूलित किए जाएंगे। चिकित्सा विभाग के सफाई कर्मचारियों को वर्कशाप, निर्माण, ट्रैफिक व वाणिज्य विभाग में जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सहायक लोको पायलटों को अब दो साल ही ग्रेड पे 1900 से 2400 मिलने लगेगा। वैगन मरम्मत कारखाने में वेल्डिंग और पेंटिंग अलग- अलग स्थानों पर बनाए जाने पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उमर खान, महेंद्र सेन, विवेक चड्डा, रमेश कुमार, नीलम सिंह, टीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें