फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ी भीड़, तत्काल की मांग

Sun, 08 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर्व पर नौ नवंबर को छोड़ लगातार एक पंद्रह नवंबर तक छुट्टियां पड़ रही हैं। आठ नवंबर को रविवार पड़ रहा है। इस कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों ने शनिवार से ही लौटना शुरू कर दिया। वहीं, त्योहार के चलते तत्काल आरक्षण की मांग बढ़ गई है। कंफर्म टिकट पाने के लिए लोग सुबह से ही आरक्षण काउंटर के बाहर जुटने लगते हैं। शनिवार की सुबह टोकन लेने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


ग्यारह नवंबर को दीपावली है। नौ नवंबर को बीच में छोड़ दिया जाए तो आठ से पंद्रह नवंबर तक लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। दस नवंबर से तेरह नवंबर तक दीपावली व चौदह नवंबर को सेकेंड शटर डे व पंद्रह नवंबर को रविवार पड़ रहा है। ऐसे कम ही मौके आते हैं, जब दीपावली पर एक साथ इतने दिनों की छुट्टियां मिलती हैं। दूसरे शहर के लोग इस लाभ से वंचित नहीं रहना चाहते हैं। हर व्यक्ति समय से अपने घर पहुंचना चाहता है।

इस कारण शनिवार से ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। शनिवार को गोरखपुर की तरफ जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, दिल्ली व पंजाब की तरफ जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें यात्रियों से भरी रहीं। भोपाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन


चूंकि, बिना आरक्षण के ट्रेन में यात्रा करना मुसीबत से कम नहीं है। इस कारण जो लोग समय रहते आरक्षण नहीं करा सके अब उनके पास एक दिन पहले मिलने वाला तत्काल टिकट ही एक विकल्प है। यही कारण है कि आरक्षण पाने के लिए यात्री सुबह ही आरक्षण कार्यालय के बाहर कतार में लगना शुरू हो जाते हैं।

इसके बाद सुबह 8.30 बजे आरक्षण कार्यालय का गेट खुलते ही टोकन की कतार में लगने के लिए मारामारी मच जाती है। शनिवार की सुबह भी यही हुआ। इससे काफी समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि, तत्काल आरक्षण में सीटों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश लोगों को मायूस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें